ग्लिसरीन के विविध प्रकार से उपयोग
दोस्तों आज में इस आर्टिकल में आपको ग्लिसरीन के विविध प्रकार से उपयोग करना बताउंगी। ग्लीसरीन को उपयोग करने की कुछ हितकारी विधियाँ यहां प्रस्तुत की जा रही है। जिनका उपयोग कर लाभ उठाना चाहिए। ग्लिसरीन हमारे सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पादकों में से एक है ये मुख्य रूप से चेहरे की त्वचा को नमी देती है। लेकिन ग्लिसरीन को इस्तमाल करने के और भी कई तरीके है। ग्लीसरीन से आप सभी परिचित है अतः इसका परिचय देनें की आवश्यकता नहीं। इसके कुछ घरेलू प्रयोग प्रस्तुत है।
ग्लिसरीन को प्रयोग करने की कुछ लाभकारी विधियाँ
(2) त्वचा और होठों पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा और होंठ फटते नहीं। इससे शरीर और खास तौर पर पैरों पर मालिश करने से थकान मिटती है और त्वचा स्निगध रहती है।
(3) गले में खराश होने पर ग्लिसरीन की काडी लगाने से आराम होता है।
(4) कम्बल धोते समय पानी में 1-2 चम्मच ग्लिसरीन डालकर धोने से कम्बल मुलायम रहता है। ग्लासों पर ग्लिसरीन लगाने से एक के अन्दर एक फंसते नहीं और चमकदार साफ रहते है। स्टेम्प पैड की स्याही और प्रसाधन की चीजें ग्लिसरीन डालकर रखने से सूखती नहीं। थोड़ी रुई से फ्रिज, बर्तन, खिड़की के कांच और कपड़ो पर पड़े चाय, कॉफी के धब्बों पर ग्लीसरीन लगाकर रगड़ने से साफ हो जाते है। पेन लीक करता हो तो उसकी चूड़ियों पर थोड़ा सा ग्लिसरीन लगाकर वापिस बन्द करने से स्याही लीक नहीं होती। साईकिल के पहियों की रिम्स पर ग्लिसरीन लगा देने से जंग नहीं लगती।
(5) एक चम्मच ग्लिसरीन में 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाए और रुई से अपने चेहरे पर लगाए। फिर इसे सूखने दे और चेहरे से हटा दे। इसके अलावा आप संतरे के रस में ग्लिसरीन को मिलाकर भी चेहरे की सफाई के रूप में उपयोग कर सकते है। ये एक अच्छा क्लींजर है जो की धीरे-धीरे आपकी त्वचा को भीतर से साफ करता है और त्वचा की गन्दगी व धूल को हटा देता है।
(6) एक अंडे का सफेद भाग, शहद और ग्लिसरीन सभी को लेकर 1-1 चम्मच मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दे और फिर गुन गुन पानी से धो लें। ये एक अच्छा एंटी-एजिंग उपयोग है जो की विशेष रूप से झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतो में प्राचीन काल से ही लाभकारी रहा है।
(7) ग्लिसरीन के साथ सेब के सिरके को मिलाएं और अपने चेहरे पर इस मिश्रण को लगाये। इसे रात को सोते समय चेहरे को धोने के बाद ही लगाये। ये एक सबसेअच्छा टोनर है जो की त्वचा के अनुकूल है और बाजार के महंगे टोनर से सस्ता पड़ता है।
(8) थोड़ा सा शहद और ग्लिसरीन लेकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को केवल अपने होठों पर लगाये और सूखने के बाद आप इसे रुई या टिशू पेपर की सहायता से साफ कर सकते है। यह उपाय आप तब तक कर सकते हो जब तक आपके होंठ नरम न हो जायें। ये होठों के लिये एक अच्छा मॉइस्चराइजर है। आप ग्लिसरीन की कुछ बूंदो को गुलाबी और मुलायम होठ पाने के लिये भी उपयोग कर सकते हो।
(9) 20 मिलीलीटर गुलाब जल, 2 बूंद ग्लिसरीन और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। इसको आप 1 महीने तक इस्तमाल कर सकते है, अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप विटामिन ई के केप्सुल मिला सकते है। ये एक बहुत ही अच्छा मेकअप सेटिंग स्प्रे है। आजकल मेकअप सेटिंग स्प्रे जिसमे काफी रसायन होते है, ये मार्केट में भी उपलब्ध है लेकिन आप घर पर ही प्राकृतिक चीजों का इस्तमाल करके मेकअप सेटिंग स्प्रे बना सकते है।
(10) 1 टेबल स्पून चीनी में जरा सी ग्लिसरीन मिक्स करें और इस मिश्रण को चेहरे पर स्क्रब करें। घर पर बनाये इस स्क्रब को आप चेहरे के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी लगा सकते है। ये एक अच्छा फेशियल स्क्रब है जो की आपके चेहरे की डेड स्किन हटाकर आपके चेहरे पर निखार लाता हैं।
आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए
नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊