मुंहासो के लक्षण, कारण और घरेलु उपचार
यह युवावस्था की एक सामान्य बीमारी है, जिससे आजकल के युवावर्ग बहुत परेशान रहते है क्योकि इस बीमारी के कारण चेहरे पर छोटी छोटी फुन्सिया पैदा हो जाती है जिनसे पीप भी निकलता रहता है | यह पीप चेहरे पर मुँहासे बढ़ाने पर सहायक होता है | जब ये ठीक हो जाती है ,तो उस स्थान पर काला धब्बा छोड़ देती है | इस प्रकार ये फुन्सिया चेहरे के रंग रूप, रौनक को कुरूप और भद्दा बना देती है | जो की आज की युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी समस्या है | आज हम मुंहासो के लक्षण, कारण और घरेलु उपचार के बारे में जानेगे |
मुंहासों के लक्षण
मुंहासों के कारण
मुंहासों के घरेलु उपाय
- मौसम के अनुसार स्वास्थ्यप्रद हरी सब्जियाँ, फलों का कुछ न कुछ सेवन नियमित रूप से करें |
- कब्ज बिलकुल न रहने दें | प्रातः शौच से पूर्व पानी पीए | सुबह शाम दो तीन मील घूमें |
- अपनी सामर्थ्य व रूचि के अनुसार व्यायाम करें और उसमें नियमितता का पालन करें |
- दिन भर में तीन चार बार मुख मंडल को पानी से समय समय पर साफ कर लिया करें | गर्म पानी की भाप से भी मुख मंडल साफ करना इस रोग में लाभदायक होगा |
- मुंहासों पर तेज साबुन का प्रयोग न करें | यहां पर इस रोग की आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक तथा एलोपैथिक चिकित्सा संकेत दिय जा रहे है | आशा है, की आप इनसे लाभ उठाएगे |
आयुर्वेदिक चिकित्सा
- अर्जुन वृक्ष की छाल सिरके में घिसकर दिन में दो बार मुंहासो पैर लगाऐ |
- सेमल के कांटो को ५-६ गुना दूध में पीस कर रोज़ाना पुरे मुख मंडल में मलकर सो जाएं फिर सुबह उठकर गरम पानी से साफ़ कर लें | ऐसा प्रयोग ८-१० दिन लगातार करें |
- बेसन संतरे के सूखे छिलके, चिरोंजी आंवला चूर्ण सबको पीस कर (चिरोंजी की मात्रा आधी रखें) रात को लगाकर सुबह धो ले |
- कब्ज दूर करने के लिए त्रिफला या हिंग्वाष्टक चरना का प्रयोग करे |
- गोरोचन व कालीमिर्च को बराबर मात्रा में दूध में भली प्रकार से मिला ले और रात्रि को सोने से पूर्व लगा लें | सुबह साफ़ कर लें |
आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊