बालों को असमय सफेद होने से बचाने के 9 उपाय

WHITE HAIR

दोस्तों आज में अपने इस आर्टिकल में बालों को असमय सफेद होने से बचाने के 9 उपाय बताउंगी। आजकल बालों का सफेद होना आम बात है। आजकल तो छोटे-छोटे बच्चों के बाल सफेद हो रहें है। कई कारणों की वजह से बाल सफेद होते है जैसे ज्यादा टेंशन लेना, सही पोषण न मिलना, पॉलुशन इत्यादि। तो आइए जानते है की हम बालों को असमय सफेद होने से कैसे बचाएं। 
  • आंवलों को नीम और मेहंदी के पत्तों के साथ दूध में पीसकर रात को बालों में लेप करें। सुबह धो लें। यह प्रयोग हफ्ते में 2 बार करें। 
  • लौह चूर्ण, हरड़, बहेड़ा, आंवला और काली मिट्ठी को पीसकर चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को गन्ने के रस में 1 महीने तक भिगोकर रखें। 1 महीने बाद इस लेप को लगाएं। रात को लगाकर सुबह बाल धोएं। यह प्रयोग हफ्ते में 2  बार करें। 
  • आंवलों का चूर्ण रात भर पानी में भिगो दे। सुबह उसे मसलकर छान लें और उस पानी से सिर धोएं। बाल काले और मुलायम होंगे। यह प्रयोग हफ्ते में 1 बार करें। 
  • सोते समय पैर के तलुवों में घी लगाकर मालिश करें। ऐसा करने से बालों का सफेद होना रुक जाता है। यह प्रयोग हफ्ते में 3 बार कर सकते है। 
  • आंवले के चूर्ण को पानी में घोलकर नींबू का रस निचोड़ लें। इस मिश्रण से रोजाना बाल धोएं। 
  • कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से निजात पाने के लिए अखरोट की छाल 10 ग्राम, सफेद फिटकरी 2 ग्राम तथा बिनौले का तेल 250 ग्राम लेकर सबको एक साथ मिलाकर उबालें। जब अखरोट की छाल का पानी जल जाए तो उसे उतार कर रख लें। इस तेल को लगाने से सफेद बाल काले और घने होने लगते है। 
  • महाभृंगराज तेल या तिल का तेल अथवा नारियल का तेल रात को सोते समय सिर में लगाकर हल्के हाथों से धीरे-धीरे मालिश करें। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से बाल असमय सफेद नहीं होंगे। 
  • एक साबूत आंवला गर्म पानी में उबाल लें। थोड़ा ठण्डा होने के बाद आंवलें को दबाकर गुठली निकाल दे। गूदे में पीसी शक़्कर, जीरा, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर भोजन के साथ खाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है और वह असमय सफेद नहीं होते। 
  • 1 किलो आंवलें का रस, 1 किलो देसी घी, 250 ग्राम मुलहठी इन तीनों को हल्की आंच पर पकाएं। जब पानी सूख जाए और घी बाकी रह जाए तो इसे एक बोतल में भरकर रख लें। इसे बालों में लगाएं। कुछ ही दिनों में बाल काले हो जाएंगे।  
आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए
नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *