दोस्तों आजकल की भागदौड़ में हम अपने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम का महत्व भूल गए है। अच्छा स्वास्थ्य महावरदान होता है। अच्छे स्वास्थ्य से ही अनेक प्रकार की सुख सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है। परन्तु आजकल मनुष्य अनेक प्रकार की बीमारियों का शिकार बन रहा है। आपने तो सुना ही होगा कितने लोग दिन प्रतिदिन खतरनाक बीमारियों के शिकार बन रहे है। इन बीमारियों से बचने के उपाय यह है कि प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए, स्वस्थ भोजन खाना चाहिए और वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए। व्यायाम इनमे से सबसे मुख्य उपाय है। व्यायाम करने से हमारा शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है। व्यायाम अनेक प्रकार के होते है। जैसे प्रातः भृमण, दौड़ना, खेल कूद, योगासन, तैराकी आदि प्रमुख व्यायाम है।
(1) प्रातः भृमण व्यायाम का महत्व
प्रातः भृमण व्यायाम शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। अगर हम प्रातः काल सूरज निकलने से पहले टहलने जाए क्योकि इस समय का वातावरण शुद्ध होता है।सुबह जल्दी उठना कितना लाभकारी है ये तो हम सब जानते है। जल्दी उठने से हमारे काम भी जल्दी खत्म हो जाते और और जो बच्चे पढ़ाई करने वाले है वे भी अगर जल्दी उठकर पढ़ते है तो उन्हें जल्दी से याद हो जाता। व्यायाम खुली हवा में खाली पेट करना चाहिए और उसके तुरन्त बाद स्नान भी करना चाहिए विद्याथियों को व्यायाम की आदत डालनी चाहिए।
(2) दौड़ना व्यायाम का महत्व
दौड़ना व्यायाम भी शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। आजकल तो पॉलुशन की वजह से लोग ट्रेडमिल पर दौड़ने लगे है। इसके भी की फायदे है अगर बारिश हो रही हो तो भी आपका व्यायाम नहीं रुकता। आप चाहे तो बाहर जाकर JOGGING TRACK पर दौड़ सकते है क्योंकि बाहर जाकर दौड़ना ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा लाभकारी होता है। क्योकि एक तो आपको सुबह की ताजी हवा मिलती है और दूसरा आपको प्रकृति का सुन्दर हरा भरा नज़ारा देखने को मिलता है। पार्क में बिना चप्पल के घास पर चल सकते हो जिसके कई फायदे होते है जैसे आंखो की रोशनी बढ़ती है, तनाव रहित होते है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है आदि।
(3) खेल कूद व्यायाम का महत्व
आज के समय में बच्चो पर पढ़ाई का बोझ इस कदर बढ़ गया है की उनके जीवन में खेल कूद का समय ही नहीं बचता। बच्चे स्कूल से घर, घर से TUTION और फिर HOME WORK इसी में इतना BUSY हो जाते है। इसलिए माता पिता को चाहिए की उनको खेलने से रोके नहीं बल्कि वे खुद उनके साथ खेले चाहें तो इनडोर GAME या आउटडोर GAME क्योकि बच्चो के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। खेल कूद से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शरीर हुष्ट पुष्ट और बलवान बनता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं अगर बड़ो को भी गेम्स पसन्द हो तो वो भी किसी भी खेल कूद का हिस्सा बन सकते है जैसे बैडमिंटन, क्रिकेट, स्नूकर, चैस, स्कैटिंग आदि।
(4) योगासन व्यायाम का महत्व
योगासन व्यायाम हमें शारीरिक मानसिक रूप से तथा शवसन में लाभ देता है। जब आप अच्छे विचारो को अपने मन में लाते हो तो जीवन की गाड़ी शांति, ख़ुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती है। तब आप पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हो यह जीवन की गतिशीलता बताती है की आप कितने प्रेम, ख़ुशी और ऊर्जा से भरे हो। इससे नियमित रूप से कई लाभ होते है। सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्राणायाम योगासन शरीर के वजन में कमी लाते है। सारा दिन में कुछ मिनट किया हुआ योगासन दिनभर की परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। ये हमे अन्दरूनी शांति देता है। योगासन हमें भूत भविष्य से हटाकर वर्तमान समय में लाता है जिससे हम प्रसन्न होकर अपने लक्ष्य की और बढ़ते है।
(5) तैराकी व्यायाम का महत्व
तैराकी शरीर के लिए एक अच्छा व्यायाम है। तैराकी के द्वारा हमारे पुरे शरीर की ताकत लगती है जिससे हमारे शरीर की मांसपेशिया बढ़ती और मजबूत होती है। शरीर की कैलोरी कम होती है। प्रतिदिन आधे घंटे तैराकी करने से महिलाओं को हार्ट डिजीज होने का खतरा 25 से 50% तक कम हो जाता है। तैराकी तनाव में भी बहुत लाभकारी है। इससे आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइस हो जाती है।
आपने इस आर्टिकल को पढ़ा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | कृपया अपनी राये नीचे कमेंट सेक्शन में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊