चेहरे के खुले रोमछिद्र दूर करने के घरेलू उपचार | Open Pore Treatment at Home

face pores

आज मै इस आर्टिकल में आपको चेहरे के खुले रोमछिद्र दूर करने के घरेलू उपचार बतांऊगी। ये बहुत ही सरल और लाभकारी उपचार है।

 कारण 

अक्सर ये खुले रोमछिद्र (Open Pore) ज्यादा ऑयली स्किन होने के कारण होते है या ज्यादा स्क्रब यूज़ करने से भी होते है। अगर आप इनका कोई इलाज नहीं करोगे तो ये बढ़ जाएंगे।गर्मियों में तो और ज्यादा स्किन की केयर करनी चाहिए।

घरेलू उपचार 

  1. अरहर की दाल के दाने के बराबर कत्था लें उसमे गुलाबजल डालें और मिक्स कर लें। इसमें1चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। 
  2. आधे चम्मच जौ के आटे में आधा चम्मच मक्का का आटा और चंदन पाउडर गुनगुन पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए और  पानी से चेहरे को धो ले।अब जरा सा स्किन टोनर हल्के हाथो से थपथपाएं। 
  3. एक अंडे की सफेदी फेंटकर उसमे आधा चम्मच कियोलिन पाउडर डालकर चेहरे पर लगाए। सूखने पर चेहरा धो लें। 
  4. 1 चम्मच मक्का आटा, पाइनएप्पल जूस, 1 चम्मच नारियल पानी मिक्स करके पेस्ट बना ले और इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए। ठंडे पानी से धो लें। 

टिप्स 

  • धुप में जाने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगा कर जाये। 
  • दिन में 3-4 बार टोनर या एस्ट्रिजेंट से अपना चेहरा साफ करें। 
  • खाने में दूध, दही, दाले, सोयाबीन, पनीर आदि का सेवन करें। विटामिन E और प्रोटीन आपके  जरूरी है। 
  • प्रतिदिन 10-12 गिलास पानी पियें। 
  • हमेशा मौसमी फलों का सेवन करें। 
  • तले भुने और मसालेदार भोजन से बचे। 
अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया तो इसमें लिखें उपचार का प्रयोग कर परिणाम नीचे दिए कमेंट बॉक्स में सूचित करने की कृपा करें।😊😊

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *