दाग-धब्बे व झाईयां हटाने के 15 घरेलू उपाय | 15 Home Remedies For Dark Spots and Wrinkles
मै इस आर्टिकल में आपको घर बैठे दाग-धब्बे व झाईयां हटाने के 15 घरेलू उपाय बताउंगी। जो की इस प्रकार है।
- सौंफ की पत्तियों को पीसकर पैक बना लें और इसे रोज सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे दाग-धब्बे दूर होते है।
- शहद को नमक और सिरके में मिलाकर लगाने से झाईयां दूर होती है।
- हल्दी के चूर्ण में आक का दूध मिलाकर पतला उबटन तैयार कर लें। रात को सोते समय झाईयों पर लेप करें।
- चिरौंजी, मसूर की दाल और पीली सरसों तीनो को बारीक़ पीस कर चूर्ण बना लें।इस चूर्ण में गुलाबजल मिलाकर रात को गुनगुन पानी से मुँह धोकर इसका पैक लगाएं।
- मसूर की दाल घी में भून कर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में दूध मिलाकर उबटन की तरह लगाएं।इससे दाग-धब्बे, मुंहासे और झाईयां गायब हो जाएंगे।
- नींबू को काटकर झाईयों और धब्बों पर मलने से लाभ होता है।
- दही की मलाई से चेहरे की मालिश करें और 15 मिनट बाद चेहरा धो ले।
- एक दिन का बासी मट्ठा सुबह नहाने से पहले चेहरे पर मलें और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
- जैतून के तेल की नियमित रूप से मालिश करें। नींबू का रस शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- सफेद जीरा, काला जीरा, कला तिल और सरसों के दाने बराबर मात्रा में पीसकर उबटन बनाएं और इसे चेहरे पर स्क्रब करें इससे चेहरे की झाईयां दूर होती है।
- मसूर को नींबू के रस के साथ पीसकर पैक तैयार कर लें और इस पैक को 20 से २५ मिनट तक लगा रहने दे।फिर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें।दाग-धब्बे और झाईयां दूर होती है।
- 1 कप मूली का रस 1 हफ्ते तक रोजाना पिये इससे चेहरा साफ हो जायेगा।
- चंदन के चूर्ण में थोड़ी सी हल्दी व आंवले की लुगदी मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। इसे 25 मिनट बाद गुनगुन पानी से धो लें। इसके बाद जैतून का तेल लगाएं।
- अदरक, तुलसी की पत्तियां, पुदीने की पत्तियां सबको समान मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं 2 घण्टे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे झाईयों से छुटकारा मिलता है।
- दालचीनी के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर पैक बना लें 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। त्वचा के माक्र्स हल्के पड़कर खत्म हो जाएंगे।
आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊