श्वेतप्रदर (लिकोरिया) के 9 घरेलू इलाज | 9 Home Remedies for White Discharge
आज मै आपको इस आर्टिकल में श्वेतप्रदर (लिकोरिया) के 9 घरेलू इलाज बताऊंगी जो की बहुत भी लाभकारी उपाय है।अधिकतर कई महिलाओं को White Discharge की problem होती है।इसके होने के कई कारण होते है। अगर White Discharge किसी भी महिला को ज्यादा आता हो तो देर नहीं करनी चाहिए। तुरंत Doctor के पास जाएं और उनकी Advice लेनी चाहिए।क्योंकि ये जितने भी घरेलू उपाय बताये जाते है वो सिर्फ हमे राहत और कुछ हद तक काम आते है।इसलिए मेरी आपसे हमेशा यही Advice होगी की जब भी आपको शरीर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या जैसे एलर्जी, दर्द, घाव, इत्यादि नजर आए तो बिना लापरवाही किए डॉक्टर के पास जाये।हमेशा स्वस्थ रहे, खुश रहें।
- कच्चे केले को सुखाकर चूर्ण बना लें और इसमें बराबर मात्रा में गुड़ मिलाकर दिन में 3 बार कुछ दिन तक लेने से आराम मिलता है।
- सुबह कच्ची भिंडी खाने से भी बहुत लाभ होता है श्वेतप्रदर में।
- फालसे का शर्बत पीने से भी श्वेतप्रदर में बहुत आराम होता। है
- गूलर का फूल पीसकर और उसे मिश्री व शहद मिलाकर दिनभर में 2 या 3 बार सेवन करने से श्वेतप्रदर में लाभ मिलता है।
- प्रतिदिन 1 टमाटर रोज खाने से भी श्वेतप्रदर में राहत मिलती है।
- ईसबगोल को रोज एक हफ्ते तक सुबह शाम शर्बत के साथ पीने से आराम मिलता है।
- प्रतिदिन 2-3 केले खाने से श्वेतप्रदर की समस्या दूर हो जाती है।
- शहद के साथ 3 ग्राम आंवले का पाउडर 3 बार चाटने से श्वेतप्रदर में बहुत लाभ मिलता है।
- हरे आंवले को पीसकर जौ के आटे में मिलाकर उसकी रोटी 1 महीने तक खाने से श्वेतप्रदर में राहत मिलती है।
अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया तो इसमें लिखें नुस्खों का प्रयोग कर परिणाम नीचे दिए कमेंट बॉक्स में सूचित करने की कृपा करें।धन्यवाद 😊😊