Bottle Gourd-Cucumber Juice Recipe | लौकी और खीरे का जूस बनाने की विधि
सामग्री
- 5 लौकी के मीडियम पीस कटे हुए
- 50 ग्राम खीरा
- नमक स्वादनुसार
- नींबू का रस स्वादनुसार
- 1 चम्मच शहद
- 1 छोटा टमाटर
लौकी और खीरे का जूस बनाने की विधि
- लौकी और खीरे को छील कर उसके छोटे-छोटे पीस काट लें।
- इन कटे हुए पीस और टमाटर को मिक्सर जार में डालें और इसमें थोड़ा पानी डालें।
- अब इसमें नमक शहद और नींबू का रस डालें।
- 20 सेकंड के लिए ब्लेंड करें।
- इस तैयार जूस को 1 गिलास में डेल और तुरंत पीजाये।
फायदे
- वजन घटाता है।
- पाचन क्रिया अच्छी होती है।
- शरीर को ठंडक देता है।
- ह्रदय के लिए लाभकारी है।
नोट
इस जूस को कभी बनाकर नहीं रखें नहीं तो ये खराब हो जाएगा। जब पीना हो तभी इस जूस को बनाये।
अगर आपको मेरे इस आर्टिकल में दिए गए ड्रिंक की विधि पसंद आये तो आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव देने की कृपा करें धन्यवाद। 😊😊