पनीर टिक्का बनाने की विधि | Paneer Tikka Recipe

paneer tikka recipe

सामग्री 

  • 300 ग्राम पनीर (टुकड़ो में काट लें)
  • 1 बड़ी शिमला मिर्च (टुकड़ो में काट लें)
  • 1 प्याज (टुकड़ो में काट ले)
  • 1 टमाटर (टुकड़ो में काट लें)

मेरिनेड 

1 कप दही (मलमल के कपड़े में 30 मिनट के लिए बांधकर लटका दें। 
3 बड़े चमच्च मलाई या क्रीम 
चुटकी भर ऑरेंज रंग 
2 चम्मच तेल 
1 बड़ा चम्मच कार्नफ्लोर 
1/2 छोटा चम्मच अमचूर 

1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3/4 छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच तंदूरी मसाला
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

पनीर टिक्का बनाने की विधि | Paneer Tikka Recipe 

  1. मेरिनेड की सारी सामग्री को बाउल में मिला लें। पनीर डाले और अच्छे से मिलाये। 
  2. ग्रिल रेक को तेल से चिकना करें।पनीर को चिकने रेक पर रखें या तंदूरी स्टिक पर लगाए।बचे हुए मेरिनेड में शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को अच्छे से मिला ले। सब्जियों को भी रेक पर रखें या स्टिक पर लगाए। 
  3. माइक्रोवेव ओवन को कन्वेक्शन पर 200 डिग्री तापमान पर प्रीहीट करें। 
  4. अब गरम् ओवन में टिक्के रखें। 
  5. ओवन को 15 मिनट के लिए 200 डिग्री पर सेट करें। टिक्को को 15 मिनट के लिए पकाये। 
  6. अब थोड़ा सा पिघला हुआ मक्खन टिक्को पर डालकर 3-4 मिनट के लिए ग्रिल करें। 
  7. अब ओवन से टिक्को को निकाल कर चाट मसाला और नींबू का रस डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
ये भी देखे : माइक्रोवेव में 5 तरह के व्यंजन बनाने की विधि 

अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई रेसिपी पसंद आए तो आप अपने सुझाव नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में देने की कृपा करें धन्यवाद 😊😊

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *