7 Makeup Hacks For Oily Skin in Hindi:ऑयली त्वचा में मेकउप करने के 7 नुस्खे

Makeup Hacks For Oily Skin in Hindi
हैलो दोस्तों आज में आपके साथ 7 मेकउप हेक्स शेयर करुँगी जो की ऑयली त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। मॉनसून के समय अगर हमे कही जाना पड़े तो मेकउप करना सबसे बड़ा टास्क बन जाता है। इस मौसम में ऑयली त्वचा वालो को ज्यादा समस्याए होती है।क्योकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है जिसके कारण पसीना बहुत आता है।अगर आपकी त्वचा भी ऑयली है तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही हेल्पफुल है। 

क्योकि इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताएंगे की किन 7 चीजों का होना ऑयली त्वचा वालो के लिए जरुरी है।और वो 3 परेशानिया भी जिनकी वजह से हमे ऑयली त्वचा (oily skin) पर मेकउप (makeup) करने में दिक्क्त आती है।
क्योंकि मेरी भी त्वचा बहुत ऑयली है और मैने भी मेकउप करते समय कई दिक्क्तों का सामना किया। इस आर्टिकल में मै जो प्रोड्कट इस्तमाल कर रही हूँ उनका लिंक भी मैने नीचे दिया है लेकिन जरूरी नहीं है की आप उन प्रोडक्ट्स को ही इस्तमाल करे।आप किसी भी अच्छे ब्रान्ड का प्रोडक्ट इस्तमाल कर सकते है जो आपको सूट करता हो।कोशिश हमेशा ये करे की आपका स्किन प्रोडक्ट केमिकल फ्री, पेराबन फ्री आर्गेनिक फ्री होना चाहिए।
तो Oily Skin वाले अपने मेकउप को मॉनसून में इन 7 Hacks के द्वारा लॉन्ग लास्टिंग बना सकते है।तो चलिए जानते है की वो 7 Hacks कौन से है और ऑयली त्वचा की 3 समस्यायें कौन सी है।जब हमारा फेस oily होता है।तब हमे तीन समस्याओ का सामना करना पड़ता है। 

ऑयली त्वचा की 3 समस्याएं [3 Oily Skin Problems] 

  1. हमारा मेकअप फेडेड और मेल्ट होने लगता है। फेस पेची दिखने लगता है। 
  2. फेस पर लगाया हुआ फॉउंडेशन डार्क होने लगता है। जिसकी वजह से हमारी स्किनटोन बहुत ज्यादा ग्रेइश दिखने लगती है। 
  3. हमारा फेस ऑयली होने के कारण बहुत ज्यादा चमकता है और किसी किसी के तो टीजोन का एरिया ज्यादा ऑयली होने की वजह से ज्यादा देर तक मेकउप टिक नहीं पाता।

ऑयली त्वचा में मेकउप करने के 7 नुस्खे [7 Makeup Hacks For Oily Skin in Hindi]

1. त्वचा को साफ करने के लिए [Face Wash]      

 मेकउप करने से पहले हमेशा अपने फेस को अच्छे से हल्के हाथो से साफ करे। हमेशा ऑयली त्वचा वाले पुरुष और महिलाओं को चाहिए की वो  Neem Face Wash का इस्तमाल करे खासतौर पर गर्मियों और मॉनसून के मौसम में। ऐसा करने से आपके फेस पर जमा हुई धूल मिट्टी साफ हो जाती है और खुले हुए रोमछिद्र भी साफ हो जाते है। मैं जिस ब्रांड का फेस वाश इस्तमाल करती हूँ उसका लिंक मैने अपने इस आर्टिकल में दिया है।लेकिन  आप किसी भी अच्छे ब्रांड का नीम फेस वाश इस्तमाल कर सकते है।[Himalaya Face wash

2. त्वचा के पोर्स को सिकोड़ने के लिए [Toner] 

फेस को साफ करने के बाद टोनर जरूर इस्तमाल करे।क्योकि टोनर आपकी त्वचा के PH लेवल को बेलेंस करता है और त्वचा को चिकना होने से रोकता है।टोनर हमेशा अल्कोहल फ्री इस्तमाल करना चाहिए।किसी भी अच्छे ब्रान्ड का टोनर इस्तमाल कर सकते है।

ऑयली त्वचा वाले पुरष और महिलाओं को चाहिए की वो जब भी अपना फेस वाश करे तो उसके बाद टोनर जरूर इस्तमाल करे क्योकि फेस वाश करने के बाद हमारे पोर्स ओपन हो जाते है उन ओपन पोर्स को बंद करने के लिए टोनर बहुत जरूरी होता है।मै जिस ब्रांड का टोनर इस्तमाल करती हूँ उसका लिंक मैने अपने इस आर्टिकल में दिया है।[Lakme Toner

3. त्वचा को हाइड्रेटड करने के लिए [Moisturizer]

फेस पर टोनर इस्तमाल करने के बाद आपको एक लाइट वेट मॉइस्चरीज़र लगाना बहुत जरूरी है।क्योकि ये आपकी त्वचा के ऑयल और स्किन सेल्स को नियंत्रित करता है।
क्योकि अगर आप मॉइस्चरीज़र नहीं लगाते तो आपकी त्वचा ज्यादा सीबम sebum प्रोडूस करती है। जिसकी वजह से वो ज्यादा ऑयली दिखने लगती है।
कई महिलाएं ये सोचती है की moisturizer लगाने से त्वचा और ऑयली लगेगी तो ये सोचना बिल्कुल गलत है।आजकल के समय में तो बहुत से लाइट जेल moisturizer मार्किट में मिल जाते है।आप उनका इस्तमाल जरूर करे।[Ponds Moisturizer

4. त्वचा और मेकअप के बीच एक परत बनाने के लिए [Primer]

फेस पर मॉइस्टचर लगाने के बाद एक अच्छा प्राइमर इस्तमाल करना बहुत ज्यादा जरुरी है।क्योकि प्राइमर लगाने से आपके नेचुरल ऑयलस आपके फॉउंडेशन तक नहीं पहुँच पाते। 
इसकी वजह से आपका फॉउंडेशन ब्रेकडाउन नहीं होता और प्राइमर लगाने से फॉउंडेशन आपकी स्किन में इंटर नहीं कर सकता इसकी वजह से आपके पोर्स क्लोग नहीं होंगे। मेकउप भी लम्बे समय तक बरकरार रहता है।ज्यादातर महिलाएं मेकअप में प्राइमर का इस्तमाल नहीं करती जोकि गलत है। 
 इससे आपका मेकअप ज्यादादेर तक नहीं टिकेगा। मार्किट में ऑयली, ड्राई कई तरह के प्राइमर मिल जाते है।आप अपनी त्वचा के हिसाब से ले सकते है। इस समय मेँ जो ऑयली स्किन के लिए प्राइमर इस्तमाल कर रही हूँ उसका लिंक मै इस आर्टिकल में दे रही हूँ।[Colorbar Primer

5. त्वचा को एक जैसा दिखाने के लिए [Foundation] 

प्राइमर लगाने के बाद अपने फेस पर एक अच्छा मेट फिनिश और लाइट वेट फॉउंडेशन इस्तमाल करे।क्योकि फॉउंडेशन आपकी त्वचा के रोमछिद्रो को अच्छे से ढकने में मदद करता है।

फॉउंडेशन हमेशा अपनी फेस स्किन टोन से एक शेड लाइट लेना चाहिए।अपनी त्वचा पर फॉउंडेशन को हमेशा हल्के हाथो से ही ब्लैंडिंग करना जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं गोरा दिखने के चक्कर में या तो ज्यादा डार्क शेड ले लेती है और या ज्यादा लाइट शेड ले लेती है तो इसलिए इस बात का ध्यान रखे की आपका फॉउंडेशन आपकी फेस की त्वचा से मैच करता हुआ होना चाहिए नाकि आपके हाथो से मैच करता हुआ।[Maybellint Fit Me foundation]  

6 .त्वचा के दाग धब्बे छुपाने के लिए [Concealer]

फॉउंडेशन लगाने के बाद आपको अपने फेस पर कंसीलर का इस्तमाल करना है। जो की आपके आँखो के नीचे हो रहे डार्क सर्कल को छुपाने में और आपके फेस पर हो रहे दाग धब्बों को छुपाने में बहुत मदद करता है। 
कई महिलाएं तो मेकउप में कंसीलर को खरीदती नहीं है उनको ये लगता है की हमने अगर फॉउंडेशन लगा लिया तो अब इस कंसीलर का इस्तमाल जरूरी नहीं है। लेकिन आपको समझना होगा की फॉउंडेशन हमारे फेस को एक जैसा दिखाने के लिए होता है और कंसीलर हमारे दाग धब्बों को छुपाने के लिए होता है।तो इसलिए आप कृपया करके कंसीलर का प्रयोग जरूर करे।[Maybelline concealer

7. फॉउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए[Setting Powder]

जब आप त्वचा पर कंसीलर इस्तमाल कर ले उसके बाद आपको एक अच्छा फिनिशिंग पाउडर यूज़ करना है।जो की मेकउप को फिक्स करने में मदद करता है।ज्यादातर बहुत सी महिलाएं फाउंडेशन के बाद पाउडर का इस्तमाल नहीं करती है जिसके कारण फॉउंडेशन त्वचा पर अच्छे से सेट नहीं हो पाता।क्योकि सेटिंग पाउडर का इस्तमाल ही फॉउंडेशन को सेट करने में और हमारे फेस के ऑयल की चमक को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। 
तो ध्यान दे की हमेशा कंसीलर को इस्तमाल करने के बाद आप सेटिंग पाउडर का इस्तमाल करे जो की पाउडर बेस हो तो ज्यादा अच्छा है नहीं तो आप कॉम्पैक्ट पाउडर भी इस्तमाल कर सकते है।मै जो सेटिंगपाउडर  इस्तमाल कर रही हूँ उसका लिंक मै इस आर्टिकल में दे रही हूँ।[Maybelline setting powder
इस आर्टिकल में जो भी हम लिख रहे है वो हमारा खुद का अनुभव है। जो की हम आपसे शेयर कर रहे है। क्योकि मेरी भी स्किन शुरू से ऑयली थी और मैने भी मेकअप करते समय कई गलतियां करी है।
पहले के समय का मेकअप और आज के समय के मेकअप में बहुत ही ज्यादा फर्क देखने को मिलता है हम पहले के समय में कंसीलर, प्राइम, मेकअप फ़िक्सर ऐसी कई चीजे नहीं इस्तमाल किया करते थे पर आजकल का समय बहुत ही चेंज हो गया है। इसलिए हमे समय के साथ चलना होगा और अपने मेकअप के तरीको में भी परिवर्तन लाना होगा। और अपने मेकअप के पुराने तरीको को बदलना होगा। 
एक महिला के लिए उसका सौंदर्य बहुत मायने रखता है।  
जब कभी भी किसी पार्टी, शादी या रोज ऑफिस जाना होता है। तो हम महिलाएं सुंदर दिखने का मौका नहीं छोड़ती। हमे सुंदर दिखना बहुत अच्छा लगता है।आप कितने भी अच्छे कपड़े पहनो लेकिन आप हल्का सा भी मेकअप करलो तो चारचांद लगजाते है। आजकल तो बहुत तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मार्किट में अवलेबल है। मेकअप आपकी सुंदरता को और भी निखारता है।मेरे हिसाब से कभी कभी मेकअप कर लेना चाहिए और अगर आप रोज ऑफिस के लिए मेकअप करते है तो अच्छे प्रोडक्ट का मेकअप इस्तमाल करे और लाइट मेकअप करे। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *